उत्तराखंड में यहां सड़क पर पल्टा आर्मी का ट्रक हादसे में एक जवान की दबकर हुई मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

देवप्रयाग/ यहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई जवान को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया आर्मी का एक ट्रक सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉 25 अक्टूबर को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल करेंगे जैंती में चौबीस घन्टें का उपवास।

हादसे में एक जवान की दबने से मौत हो गई। घटना एनएचपीसी बैंड के समीप हुई। थाना देवप्रयाग की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से ट्रक को खड़ा कर जवान को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, नाबालिग छात्रा को भगाकर ले जा रहा था शिक्षक, लोगों ने कर दी धुनाई, आरोपी गिरफ़्तार।

मृतक जवान की पहचान हवलदार शैलेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जो 26 राजपूत रेजीमेंट से संबंधित थे। घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *