यहां खेलकर वापस घर लौट रहे 17 किशोर को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, देर रात मिला क्षत-विक्षत शव, सुबह-सुबह पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल

देवप्रयाग/ गुरुवार देर रात गुलादर ने एक 17 वर्षीय किशोर को अपना निवाला बना लिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव कई घंटे की खोजबीन के बाद घटनास्थल से बहुत दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी शहर में सरेआम की गई हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार, हत्या की वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान।

देवप्रयाग विधायक ने सुबह चार बजे घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। किशोर का शव मिलने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गुलदार को पिंजरे में कैद करने में वन विभाग को सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़ें 👉 दुखद, लेह लद्दाख में वतन की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद।

देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का बेटा अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था। जब वह लगभग सात बजे खेलकर वापस लौट रहा था तो इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा। सूचना पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग कई घंटों तक उसे ढूंढ़ते रहे परन्तु किशोर का कुछ पता न चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉 बरसात के बाद हुये नुकसान का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत।

देर रात वन विभाग और पुलिस की टीम को किशोर का क्षत- विक्षत शव बरामद हुआ। किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। अनुराग कक्षा बारहवीं का छात्र था। लोगों ने वन विभाग एवं सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पकड़ने की मांग की है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि गुलदार को सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग पिंजरे में कैद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *