द्वाराहाट, बग्वालीपोखर में सुबह की सैर पर निकले ब्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला गंम्भीर हालत में रानीखेत अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

द्वाराहाट/ छुट्टियों पर घर आए एक व्यक्ति पर सुबह की सैर के वक्त तेंदुए ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। चार घंटे की खोजबीन के बाद उसे झाड़ियों में घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर>> चमोली के जिला आबकारी अधिकारी हुए लापता पटवारी ने थाने में दर्ज कराई तहरीर।

घटना बग्वालीपोखर क्षेत्र के ग्राम भंडरगांव की है। यहां जमन सिंह उम्र 58 वर्ष पुत्र आन सिंह जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं छुट्टियों में अपने घर आए थे। बुधवार सुबह लगभग छह बजे वह रोजाना की तरह सैर के लिए निकले लेकिन देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। लगभग चार घंटे की खोजबीन के बाद परिजनों पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बग्वालीपोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास झाड़ियों में घायल हालत में पाया।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, प्रसिद्ध वैष्णो शक्तिपीठ दुनागिरी, जानिए क्यों नहीं चढ़ाई जाती है माता को पशु बलि आखिर मन्दिर परिसर में नारियल भी क्यों नहीं तोड़ा जाता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमन सिंह पर तेंदुए ने हमला किया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। घायल को तुरंत रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ यात्रा पर मंडराएं संकट के बादल घोड़े- खच्चरों में तेजी से फैलने वाले वायरस की हुई पुष्टि।

यह घटना क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है। जमन सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *