यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा महिला दरोगा की मौत पति गंभीर घायल।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

मथुरा/ दर्दनाक सड़क हादसे में महिला दरोगा की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां एसीपी पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का इल्ज़ाम छात्रा ने कराया मुकदमा दर्ज।

मृतक महिला यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी और वो नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात नोएडा से लखनऊ जाने वाली एक डबल डेकर बस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के समीप स्विफ्ट कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां घर में लगी भीषण आग 55 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत।

कार में 6/71 नेहरु नगर दिल्ली निवासी रोबिन पुत्र वशिष्ठ नारायण अपनी पत्नी नेहा शुक्ला के साथ सवार थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। रोबिन का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के जोशीमठ में कलयुगी पिता ने अपनी 10 वर्षीय पुत्री के साथ किया दुष्कर्म अब 20 वर्ष जेल में सड़ेगा हैवान।

पुलिस ने बताया मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला मृतक दारोगा नेहा शुक्ला पुत्री स्व. फूल चन्द्र शुक्ला मूल रूप से बांदा जिले के गांव जमालपुर थाना देहात कोतवाली की रहने वाली हैं। नेहा शुक्ला 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुई। पुलिस के अनुसार मृत नेहा शुक्ला की वर्तमान तैनाती जनपद प्रयागराज के थाना नैनी में थी। वह बुधवार को अपने पति रोबिन के साथ शिफ्ट कार से देर रात दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा की ओर जा रही थी। मांट थाना प्रभारी ने बताया बस में कुल 18 सवारी बैठी थी जिनमें से दो घायल हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *