काठगोदाम डिपो में गिरी निर्माणाधीन दिवार दबकर हुई महिला मजदूर की मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ काठगोदाम डिपो में निर्माण कार्य के दौरान एक हादसा हो गया। डिपो पर अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इस बीच एक महिला मजूदर शांति मलबे में दब गई स्थानीय लोगों व मजदूरों के साथ ही पुलिस ने बमुश्किल लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की सम्भावना।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला गोजाजाली की रहने वाली है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति भी मजदूरी का ही कार्य करता है आज वह किसी दूसरी साइट पर काम करने के लिए गया था। महिला की साथी महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉 निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी मुश्किलें भाजपा विधायक के बेटे व भाई सहित कई हुए बागी अनुसासन का ढोल पीटने वाली भाजपा की बागियों ने खोले दी पोल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना लगभग 2:30 बजे की है। सड़क चौड़ीकरण के चलते काठगोदाम में सड़क के दोनों ओर दीवार का निर्माण किया जा रहा है। काठगोदाम स्थित रोडवेज के डिपो की निर्माणाधीन दीवार गिरने के कारण मजदूर महिला शांति पत्नी दीनदयाल निवासी गोजाजाली दब गई।

यह भी पढ़ें 👉 पत्नी से हुई लड़ाई गुस्से में मोटरसाइकिल सहित कुएं में कुदा पति बचाने के लिए 4 लोगों ने कुंए में लगाई छलांग सभी की हुई मौत।

दीवार दो दिन पहले ही बनाई गई थी। दीवार के दूसरी ओर मिट्टी भरने का कार्य चल रहा था। जिसके वज़न के कारण दीवार गिर गई। मौके पर जेसीबी मंगाई गई लेकिन जेसीबी से महिलाओं को नुकसान पहुंच सकता था जिसके कारण लोगों ने धीरे-धीरे मिट्टी हटाकर महिला को निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *