अल्मोड़ा/ आज दिनाक 06-05-25 को एक ऑल्टो कार संख्या-UK01A-3314 जो भतरौजखान से भिकियासैंण के लिए जा रही थी इसी बीच हिल व्यू रेस्टोरेंट भिकियासैंण रोड भतरौंजखान में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।
घायलों का विवरण
यह हादसा लगभग 12:00 बजे का बताया जा रहा है तब वाहन में चालक समेत 03 लोग सवार थे।
1-अजय उम्र- 30 वर्ष पुत्र सुरेन्दसिंह निवासी-भिकियासैंण अल्मोड़ा (गंभीर घायल/रैफर)
2-भूपेन्द्र सिंह उम्र- 29 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी- उपरोक्त
3- तुसार उम्र-29 वर्ष पुत्र स्व० शिवेंद्र बिष्ट निवासी- उपरोक्त के रूप में हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार स्वंय पुलिस फोर्स को लेकर तत्काल मौके पर पहुचे।
स्थानीय लोगों की मदद के साथ वाहन में फसे घायलों को निकाल कर सरकारी वाहन से प्राथमिक चिकित्सालय भतरौजखान लाया गया। जहा पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर (रामनगर) रेफर कर दिया गया है।