केदारनाथ धाम में 15000 यात्री कर पाएंगे रात्रि प्रवास पैदल मार्ग के मुख्य पड़ावों पर भी की जा रही है यात्रियों के रुकने की व्यवस्था

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ धाम में 15000 श्रद्धालु कर सकेंगे रात्रि प्रवास पड़ावों में भी किए गए हैं इंतजाम दो मई से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। धाम में यात्रियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में एक रात में अधिकतम 15000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था होगी। साथ ही पैदल मार्ग के पड़ावों पर भी दो हजार यात्रियों के प्रवास का इंतजाम किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा तैयारियों का खाका तैयार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 बीते बुधवार से लापता हल्द्वानी की नेहा उप्रेती का शव मिला जंगल में।

जिसे धरातल पर जल्द उतारा जाएगा। इस वर्ष भी गढ़वाल मंडल विकास निगम को यात्रियों के भोजन और रात्रि प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के तहत इस बार कई भवन बनकर तैयार हो गए हैं जिससे प्रशासन को यात्रीयो के लिए इंतजाम करने में कुछ मदद मिलेगी। साथ ही टेंट और अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे जिससे धाम में एक रात में 15000 यात्रियों को रात्रि प्रवास कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्णागिरी दर्शन को जा रही श्रधालुओं की कार आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटनाग्रस्त कार के उड़े परखच्चे 2 महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत 5 लोग गंभीर रूप से घायल।

प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को तीर्थ पुरोहितों के आवासीय व व्यवसायिक भवनों के साथ ही जीएमवीएन के कॉटेज में भी ठहराया जाएगा। साथ ही यहां निजी टेंट की सुविधा भी होगी।

यहां ठहरेंगे दो हजार यात्री

इसके अलावा गौरीकुंड से केदारनाथ तक जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट,

यह भी पढ़ें 👉 यहां 42 वर्षीय महिला ने दिया 14वें बच्चे को जन्म अस्पताल पहुंचने से पहले एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी।

बेस कैंप में भी यात्रियों के रात्रि प्रवास के लिए इंतजाम किए जाएंगे। यहां 2000 यात्रियों को ठहराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि पूरे यात्रा काल में यात्रियों को पड़ावों और धाम में किसी प्रकार की कोई कोई परेशानी न हो इसका प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा। साथ ही आगामी 25 अप्रैल तक सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सभी यात्रा तैयारियां और व्यवस्थाओं को पूरा कर दिया जाएगा।

बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब लोनिवि के मजदूर लिनचोली से छानी कैंप के बीच बर्फ सफाई में जुट गए हैं। यहां संवेदनशील जगहों पर तीन फीट से अधिक बर्फ है।

यह भी पढ़ें 👉 करन माहरा ने धामी सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप कहा घोटालों में लिप्त लोगों पर नहीं की गई कोई कार्रवाई।

2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग से केदारनाथ तक एक रात में 17000 यात्रियों के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन दिनों पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ के बीच बर्फ सफाई का कार्य चल रहा है। इन परिस्थितियों में आगामी 25 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अनिल कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी ऊखीमठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *